बिलासपुर

सामाजिक संस्थाएं कर रही सहयोग, 8 बॉडी फ्रीजर अस्पताल को किये गए डोनेट…शव रखने परिजनों को होना पड़ता था परेशान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग के मुश्किलें कम करने लगातार सामाजिक संस्थाओं द्वारा योगदान दिया जा रहा है। जिनके द्वारा हालहि में स्वास्थ्य विभाग को 8 फ्रीजर का दान किया जा रहा है। मालूम हो सिम्स और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मर्रच्यूरी हैं, लेकिन शाम 5 बजे के बाद यहां पोस्टमार्टम नहीं कराए जाते है। जिसके चलते शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर की आवश्यकता होती है। ऐसे में सिम्स में केवल 6 फ्रीजर है। तो वही जिला अस्पताल में तो नाम मात्र व्यवस्था है। कोरोना संक्रमण के कारण कई संदेहियों के शव को रिपोर्ट के इंतजार में दाहसंस्कार नहीं किया जा रहा। ऐसे में शव रखने के लिए फ्रीजर की आवश्यकता पड़ने लगी। इसकी कमी के चलते जांच रिपोर्ट आए बिना ही मजबूरन कोविड की गाइडलाइन के हिसाब से संदेहियों का भी अंतिम संस्कार किया जाने लगा। कई बार दाहसंस्कार के बाद संदेहियों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई। कोरोना संक्रमितों के शव को रखने के कारण अन्य सामान्य बीमारी से मृत हुए, शव को रखने के लिए सिम्स में फ्रीजर की कमी होने लगी थी। साथ ही जिला अस्पताल में इसकी व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां से भी संक्रमित का शव सिम्स भेज दिया जाता था। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं ने स्वास्थ्य विभाग को 8 फ्रीजर दान किए हैं। इससे समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।

सीएससी में भी शव रखने की जा रही तैयारी..
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि

अलग-अलग संस्थाओं से ये फ्रीजर मिले हैं। दो जिला अस्पताल भेज चुके हैं, 4 सिम्स भेजे जाएंगे। इसके अलावा बचे हुए दो फ्रिज ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजने की तैयारी है, ताकि आकस्मिक सीएचसी के आसपास कोई दुर्घटना हो तो शव रखने के लिए परिजनों को समस्या न हो और न ही पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स शव लाना पड़े।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...