बिलासपुर

सीनियर की अनदेखी जूनियर को दिया प्रभार, हाईकोर्ट ने लगाई रोक…जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पद का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के हटाये जाने के बाद विभाग द्वारा सीनियर के रहते हुए उनकी जगह जूनियर को अस्पताल का प्रभार दिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। गौरतलब है कि इस स्टे से जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के पद पर नियुक्त डॉ.अनिल गुप्ता की स्थापना पर रोक लग गई है। जिला अस्पताल के पदस्थ डॉ.अमन कुमार झा ने अपने से जुनियर डॉ. अनिल गुप्ता को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बनाने पर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में पदस्थापना को चुनौती दी थी। जिसकी सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने डॉक्टर अमल कुमार झा को स्टे दिया और सीनियर के होते हुए भी जूनियर को सिविल सर्जन का प्रभार देने पर डॉ. अनिल गुप्ता की स्थापना पर रोक लगा दी। दरसल जिला अस्पताल में डॉ. मधुलिका ठाकुर के पद से हटाए जाने के बाद सिविल सर्जन के रेस में दो डॉक्टर का नाम चल रहा था। जिसमें एक सिनियर तो एक जूनियर। ऐसे में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सिनियर के रहते हुए डॉ.अनिल गुप्ता एम.डी मेडिसीन को जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त कर दिया जबकि शासन के नियमअनुसार उनसे 4 साल के सिनियर डॉ.ए.के झा को इस पद पर नियुक्त करना था। 

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...