अवर्गीकृत

बिलासपुर दौरे पर पहुचे स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम

स्कूली शिक्षा में होने वाले बदलाव के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव में ग्यारह सीटें जीतने की कर रहे दावे

बिलासपुर प्रवीण भट्टाचार्य

बिलासपुर-बुधवार को स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम बिलासपुर दौरे पर पहुचे। इस दौरान उन्होंने आने वाले दिनों में स्कूली शिक्षा में होने वाले बदलाव के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव में ग्यारह सीटें जीतने की बात कही। वही स्कूली शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों पर कसावट लाने का दावा भी किया।

दिसंबर में छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को उनके विभाग बाटे गए। जिसके बाद से लगातार मंत्री विभिन्न जिलों में पहुचकर अपने विभाग की समीक्षा कर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को स्कूली शिक्षा और आदिवासी कल्याण मंत्री प्रेमसाय टेकाम एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुचे। जहा वे पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें शपथ लिए एक महीना हुआ है। लिहाज़ा वे विभागों की समीक्षा कर समस्त कार्यो को समझ रहे है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री ने बताया कि आने वाले समय मे परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में सुचारू परीक्षा संचालन और नकल प्रकरण को रोक गुणवत्ता शिक्षा ग्रहण कराने की कोशिश वे कर रहे है। वही विद्यार्थियों को भय मुक्त शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहद सामान्य स्वरूप में परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगे। हालाँकि स्कूली शिक्षा मंत्री से जब सरकारी स्कूल की खस्ताहाल व्यवस्था पर प्रश्न पूछा गया तो वे इस सवाल पर घिरे लेकिन उन्होंने आस्वस्त किया कि सरकार स्कूलों को बेहतर करने पूर्ण प्रयास करेगी। वही मंत्री ने शिक्षाकर्मियों और संविदा कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव के पूर्व सौगात देने की बात भी कही।

घोषणा पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक महीने में घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा नही किया जा सकता। लिहाज़ा थोड़ा धैर्य सभी को बनाना होगा। वही उन्होंने स्कूलों की ही तरह महाविद्यालयों में भी छात्राओ के लिए मुफ्त शिक्षा के लिये प्रस्ताव लाने की बात कही। वही लोकसभा चुनाव के संबंध में बताते हुए मंत्री ने कहा कि विधानसभा में जिस तरह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिला है लोकसभा में भी वही आशीर्वाद जनता देगी और छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटों पर कांग्रेस विजयी होगी।

धान की बर्बादी पर भी मंत्री ने अपने विचार रखे। तो कार्य मे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती करने की बात भी कही। एक दिवसीय दौरे पर मंत्री ने जिला शिक्षा विभाग की परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तो आदिवासी कल्याण केअधिकारियों संबंध में की भी बैठक लेकर विभाग में चल रही योजनाओ सहित अन्य कार्यो की जानकारी ली।मंत्री के बिलासपुर प्रवास पर विभिन्न संगठन भी उनसे मिलने पहुचे। और उनका सम्मान किया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी