कोटा

ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी कर नगदी 1 लाख 25 हजार सहित लाखों की चोरी….देर रात अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में संचालित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंधमारी कर नगदी 1 लाख 25 हजार रुपए सहित सीसीटीवी डीवीआर की चोरी को अंजाम दिया गया है, जिसकी शिकायत संचालक रॉकी लोधी के बड़े भाई वेदप्रकाश लोधी ने थाने में दर्ज कराई है, शिकायत में उन्होंने बताया कि ग्राम गनियारी में उनका भाई एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र एक दुकान में संचालित करता है,

जहाँ उपभोक्ताओं द्वारा नगदी लेन देन किया जाता है, बीती शाम उसका भाई ग्राहक सेवा केंद्र में ताला बंद कर घर चले गया था, जिन्हें दुकान के मालिक द्वारा फोन कर सूचना दिया गया कि उनके ग्राहक सेवा केंद्र के पीछे दीवार में सेंधमारी हुई है, जिस पर दोनों भाई मौके पर पहुँचे तो देखा कि उनके बैग में रखे 1 लाख 25 हजार रुपए और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर गायब थे,

जिसे अज्ञात चोर अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...