बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर :- जिले में कोरोना की रफ्तार हो रही असामान्य, आज फिर मिले 88 नए पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की गति में रोजाना ही असमान्य बदलाव दर्ज किए जा रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले से 88 नए मरीजो की पहचान कि गई है। जिनमे से 87 मरीज बिलासपुर जिले के है तो वही एक मरीज अन्य जिले से है। इनमें से सर्वाधिक 57 मरीज शहरीय क्षेत्रों के रहने वाले है। जबकि 30 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 13370 हो गई है। पॉजिटिव मरीजो में शुक्रवार को रेलकर्मी,एसीसीएल कर्मचारी ,सीआरपीएफ जवान सहित अन्य लोगो शामिल है। हालाकि बीते 24 घन्टो में मेडिकल फील्ड से नए मरीजो की पहचान नही हुई है। लेकिन शहर के लगभग हर जगहो से पॉजिटिव मरीज मिले है। इसके साथ ही संक्रमित मरीज तेलीपारा, 27 खोली, बर्तोरी बिल्हा, गांधी चौक, मस्तूरी ,भनेसर,कुदुदंड, अर्चना बिहार, रामा वेली, हरदीकला,, बिल्हा ,, लखराम , चकरभाठा, करबला रोड ,पचपेड़ी ,महामाया पारा रतनपुर, राजकिशोर नगर, सेंदरी ,विजयापुरम ,श्रीकांत वर्मा मार्ग, विवेकानंद नगर ,जूना बिलासपुर, नर्मदा नगर, बंगाली पारा, राजकिशोर नगर, गोविंद नगर ,तखतपुर, रेलवे कॉलोनी ,देवनंदन नगर ,27 खोली ,इंदिरा कॉलोनी ,सकरी बटालियन, पावर हाउस तोरवा ,रामा वेली, लालखदान सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। शुक्रवार मरीजो के डिस्चार्ज के मामले में जिले की रिपोर्ट काफी अच्छी रही है। जहाँ पॉजिटिव मरीजो के अपेक्षा 212 मरीजो का डिस्चार्ज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है। जिसके साथ जिले में अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 12022 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 1119 मरीज एक्टिव है। जो जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

कोरोना ने फिर छीनी एक और संक्रमित मरीज की ज़िंदगी..

जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से एक और जान चली गई। अपोलो हॉस्पिटल में मरीज की 11 दिनों तक चले इलाज के बाद भी शुक्रवार को मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है जांजगीर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 24 अक्टूबर को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहाँ वृद्धा को कोविड के साथ अन्य बीमारी भी थी। जिसका उपचार किया जा रहा था। लेकिन इसी बीच शुक्रवार दोपहर एक बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 229 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म...