मस्तूरी

नशे का कारोबार करने वाला सरपंच चढ़ा पुलिस के हत्थे, क्षेत्र में लोगों को परोस रहा था नशे का सामान…पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र में लगभग 10 वर्षो से नशे का कारोबार करने वाले एक रसूखदार आरोपी को पकड़ने में मस्तूरी पुलिस को सफलता मिली है। जिसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप को जब्त किया गया है, वही इस कारोबार में प्रयुक्त एक झारखंड पासिंग डस्टर को जब्त किया गया है।

मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाराघाट का सरपंच प्रदीप सोनी लंबे समय से नशे के सामानों का कारोबार कर रहा है,

मुखबिर से सूचना मिली कि बीती रात भी वह डस्टर वाहन क्रमांक जेएच 05 बीपी 5820 में नशीले प्रतिबंधित कप सिरप को खपाने ले जा रहा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और वाहन की तलाशी ली गई, तब उसके भीतर से 140 शीशी जेनेरेक्स सीडी 100 एमल को जब्त किया गया, जिसे आरोपी क्षेत्र में बेचने लाया था,

पुलिस ने आरोपी प्रदीप सोनी को हिरासत में ले लिया और वाहन सहित प्रतिबंधित कप सिरप को जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जांजगीर बलौदा निवासी प्रणव दत्त पांडेय उसे सिरप सप्लाई करता था, जिसे पुलिस ने बलौदा से गिरफ्तार भी कर लिया है, मामले में मस्तूरी पुलिस ने

आरोपी प्रदीप सोनी पिता दुर्गा प्रसाद सोनी सरपँच पाराघाट एवं सिरफ सप्लायर प्रणव दत्त पांडेय पिता गोविंद पांडेय के खिलाफ अपराध क्रमांक 484/2020 धारा 21,22 एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...