छत्तीसगढ़सीपत

लोकसभा चुनाव हमारे लिए चुनौती पूर्ण ,लेकिन जीत सुनिश्चित – अमर अग्रवाल

गतौरा में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक
बिस सूत्रीय कार्ययोजना के साथ भाजपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव

सीपत रियाज़ अशरफ़ी

विधानसभा चुनाव में फेल रहा पर्ची तक नही बट पाई थी
बिलासपुर लोकसभा प्रदेश की एक मात्र सीट है जहाँ भाजपा 75 हजार वोटो से आगे है

मस्तूरी विधानसभा के सभी पांच मंडलो के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक मंगलवार को गतौरा के मंगलभवन में आयोजित किया गया।बैठक प्रभारी पूर्व मंत्री लोकसभा कलस्टर एवं बिलासपुर प्रभारी अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ को हताश व निराश होने की जरूरत नही निश्चित ही लोकसभा चुनाव में जीत हमारी होगी,लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एक विधानसभा में तीन दिन का दौरा कार्यक्रम होगा वही प्रत्येक विधानसभा में एक राष्ट्रीय नेता का दौरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ को भाजपा प्रत्याशी को जिताने दृढ़ संकल्प लेना होगा अभी जीत हमारी होगी। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दिप प्रज्वल्लित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुरुआत किया गया। बैठक को प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखी गई है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है क्योंकि यहा के कार्यकर्ताओ ने अपने विधानसभा से भाजपा को चुनाव जिताकर भेजा है। कार्यकर्ताओ को मायुष होने की जरूरत नही है क्योंकि जब हम पिछला लोकसभा चुनाव जीते तो उससे पहले भी यही स्थिति थी। पूरे देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है।जिस तरह पुलवाना कि घटना के बाद वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर दुश्मनो के अड्डे को ध्वस्त किया पूरी सेना बधाई के पात्र है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के परिणामों को जरंदार करते हुए लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने को कहा है। श्री सवन्नी ने भाजपा के आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। बैठक को बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव पूर्व कार्यकर्ताओ के एकजुटता व संगठनात्मक गतिविधियों पर जोर दिया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री द्वारिकेश पांडेय,जिला भाजपा महामंत्री घनश्याम कौशिक,जिला भाजपा युवा मिर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह,सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता,यादुराम साहू, हेमन्त सोनू तिवारी,प्रकाश सूर्या,महेंद्र पटेल,राजवर्धन कौशिक,राधेश्याम मिश्रा,श्रीमति किरण मिश्रा,गतौरा सरपंच नरेंद्र वस्त्रकार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...