छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रभारी महाप्रबंधक की मंडल रेल प्रबंधक एवं शाखाधिकारियों के साथ बैठक, बिलासपुर स्टेशन का भी किया निरीक्षण

स्टेशन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेपरलेस चार्टिंग प्रणाली का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए

सत्याग्रह डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक गजानन माल्या ने मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल, अपर मंड़ल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय एवं शाखाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर महाप्रबंधक के सचिव हिमांशु जैन भी उपस्थित थे। इस दौरान महाप्रबंधक को पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से मंडल में किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं योजनाओं के संबंध में जानकारियां दी गई। प्रभारी महाप्रबंधक ने गंभीरता पूर्वक इसकी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने मंडल रेल प्रबंधक एवं सभी अधिकारियों के साथ मंडल में स्वीकृत कार्यों, सुचारू यात्री सुविधा, लदान एवं कर्मचारियों से संबंधित अनेक मुद्दों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने संरक्षा, सुरक्षा एवं यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक के बाद वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के लिए गए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक समन्वय पुलकित सिंघल, महाप्रबंधक के सचिव हिमांशु जैन सहित मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे। स्टेशन में निरीक्षण के दौरान प्रभारी महाप्रबंधक ने गेट नं. 02 के पास स्थित सेल्फी पाइंट की तारीफ की।

इसके पश्चात गेट नं 01 के पास बन रहे फुटओवर ब्रिज को ड्राइंग स्केच के साथ देखा एवं इसके प्रगति का जायजा लिया। प्लेटफार्म परिसर का निरीक्षण करते हुए जनआहर पहुंचे वहां उन्होंने किचन का भी निरीक्षण किया तथा खाना खा रहे एक यात्री से वार्तालाप कर खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। कमसम में भी उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत््पश्चात वे प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय गए वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं शौचालय के साफ-सफाई का जायजा लिया। केटरिंग स्टाल में रूककर उन्होंने रेलनीर का बाटल मांगकर उसके निर्माण तिथि आदि का भी निरीक्षण किया। रिटायरिंग रूम एवं डारमेटरी जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। वहां से वे बाल सहायता केन्द्र गए तथा वहां के कर्मचारियों से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात वे एस्केलेटर का जायजा लेते हुए हावडा एंड के फुटओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्टेशन के दूसरे छोर तक विस्तारित होने वाले फुटओवरब्रिज के प्लान के ड्राईग के साथ अवलोकन किया। स्टेशन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेपरलेस चार्टिंग प्रणाली का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

error: Content is protected !!
Letest
खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल