बिलासपुर

दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपी हुए गिरफ्तार, दहशतगर्दी की हदें पार कर रहे आपराधिक तत्व… न्यायधानी की शांत फ़िज़ा को कर रहे अशांत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कारगिल चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाला युवक रोशन यादव चौक के पास अपनी दुकान लगाता था। वह शुक्रवार को अपनी दुकान में बैठा ही था तभी फिरोज खान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मृतक के साथ गाली गलौज करते हुए उसके सीने में चाकू से वार कर दिया।

जब तक रोशन यादव को सिम्स पहुंचाया गया तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से दो सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चांटीडीह और एक आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाले है। इस पूरे मामले में जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी फिरोज खान उर्फ छेदरा गोलू,चांटीडीह पठान मोहल्ला के अरमान खान उर्फ अमान खान, आकाश सिंह सोंधिया उर्फ मोनू इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आसपास के लोगों की माने तो यह आरोपी विगत कुछ दिनों से इस इलाके में आकर तलवार लहरा कर दहशत फैला रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही दी गई थी लेकिन इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। यदि पुलिस ने उसी समय ध्यान दे दिया होता तो शायद हत्या की घटना नहीं होती। वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित भीड़ सिविल लाइन पहुंची जो कि आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे।

तभी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को वहां से खदेड़ दिया, फिलहाल पुलिस ने हत्या के इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...