बिलासपुर

प्रदेश के शहीद पुलिस जवानों के घरों में पहुँची दीपावली की शुभकामनाएं, परिजनों से भेंट कर शहादत को किया गया नमन..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश में इस दीपावली शहीद जवानों के परिवारों की चिंता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। जिनके निर्देश पर शहीद जवानों के घरों में दीपावली शुभकामनाएं देने की शुरुआत न्यायधानी में भी की गई है।

जहाँ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल सहित अन्य पुलिस जवानों ने शहीद पुलिस परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं एवं उनसे प्रत्यक्ष रूप से भेंट कर छत्तीसगढ़ शासन के शुभकामनाओं एवं संदेशों को पहुँचाया।

गौरतलब है कि प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक दुर्गेश माधव अवस्थी ने शहीद जवानों के परिवारों के समक्ष दीपावली संदेश देने निर्देशित किया गया था।

जिसे अमल करते हुए शुक्रवार को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक और उनकी अलग अलग टीमों के द्वारा जिला बिलासपुर में निवासरत 24 शहीद परिवारों से भेंट कर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के दीपावली पर्व के शुभकामनाओं एवं उपहार लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी