बिलासपुर

कोरोना Update बिलासपुर:- जिले में आज फिर 113 नए संक्रमित मरीजो की पहचान, बढ़ रहे लगातार आँकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में गुरुवार को 113 नए संक्रमित मरीज मिले है। जिनमे जिले के 101 मरीज तो वही अन्य जिलों के 12 मरीज शामिल है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 14517 हो गई है। आपको बता दे जिले में सर्वाधिक 62 मरीज शहरीय इलाको से पाए गए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 39 मरीजो की पहचान की गई है। गुरुवार को कोरोना के गिरफ्त में मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,सीआरपीएफ कैम्प के जवान और उनके परिजनों के साथ निजी कर्मचारी भी आए है। जिनमे सिम्स से 29 वर्षीय फीमेल और गीतांजलि सिटी निवासी 41 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल है। इसके अलावा सीआरपीएफ कैम्प भरनी से भी 53 वर्षीय महिला कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार को जिले में जो पॉजिटिव मरीज मिले है, सभी चिंगराजपारा, खमतराई, 27 खोली ,जरहाभाटा ,परसदा, महामाया विहार ,चकरभाटा ,सीआरपीएफ कैंप ,उसलापुर ,तिफरा ,रतनपुर ,खपरगंज, विद्यानगर, गोड़पारा,, मंगला, आरके नगर ,तोरवा, मस्तूरी,, सरकंडा, मस्तूरी उमरिया, बिल्हा ,गीतांजलि सिटी ,सूर्य विहार, तखतपुर, बेलगहना , देवरीखुर्द, तिफरा, सिरगिट्टी ,कोटा ,बिल्हा सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इस बीच राहत भरी खबर यह है। कि बीते 24 घन्टो में जिले के 187 मरीजो का डिस्चार्ज हुआ है। जिसके साथ जिले में अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 13448 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 826 मरीज एक्टिव है। जो जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस...