बिलासपुर

सरपंच का भाई नाबालिग का कर रहा था दैहिक शोषण, पीड़िता के गर्भवती होने पर युवक हो गया फरार, दुष्कर्म की शिकायत दर्ज होने पर मिल रही जान से मारने की धमकी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पहले तो नाबालिग से प्यार का इकरार किया उसके बाद उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जाता रहा ।जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी और उसके परिवार द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को रिपोर्ट वापस लेने लगातार धमकाया जा रहा है। इन्हें कहा जा रहा है कि हम तुम्हें बदनाम कर देंगे ,जीना हराम कर देंगे हालांकि बलात्कार की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज करा दी गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक फरार आरोपी को नहीं पकड़ा है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की गुहार करने पीड़िता परिवार सहित एसपी ऑफिस पहुँची थी।

जहाँ नाबालिग पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला नरेंद्र खूंटे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर उसके बाद लगातार शोषण करने लगा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो नरेंद्र शादी करने से मुकर गया। पीड़िता न्याय पाने को भटक रही है, दूसरी तरफ यह भी बताना जरूरी होगा कि आरोपी नरेंद्र का बड़ा भाई मोतीलाल धुमा गांव का सरपंच है जिस पर भी डराने धमकाने और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप पीड़ित पक्ष लगा रहे हैं। जिन्होंने आवेदन देकर पुलिस कप्तान से आरोपी को गिरफ्तार करने और अपने जानमाल की रक्षा करने की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...