रतनपुर

मोबाईल दूकान में एक हप्ते पूर्व हुई चोरी का खुलासा, 04 मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम भरारी का सुनील सुर्यवंशी पिता राधेलाल सुर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24-25 जुलाई की दरम्यानी रात ग्राम भरारी स्थित उसकी मोबाईल दूकान में अज्ञात चोरों द्वारा सटर को कटर मशीन से काटकर एवं ताला तोडकर चोरो ने नये पुराने मोबाईल फोन व मोबाईल दूकान से संबंधित अन्य बहूत से सामान जैसे चार्जर , स्पीकर , युएसबी , हेडफोन एंव चश्मा घडी बेल्ट ईत्यादी बिक्री के लिए रखा हुआ सामान चोरी हो गया है , अपराध पंजीबध्द कर इसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने चोरी की गंभीरता को देखते हुए अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी कोटा को गंभीरता से इस चोरी की पतासाजी हेतू थाना प्रभारी को निर्देशित करने को कहा

वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में थाने के टीम ने सर्वप्रथम सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये तो भरारी स्थित एक दुकान के सीसीटीव्ही कैमरे में 02 मोटर सायकलों में लोग जाते हुए दिखे, आसपास के अन्य सीसीटीव्ही की भी जांच की गई, साथ ही साथ मोटर सायकल के हुलिये के आधार पर मुखबीर लगाया गया । इस पुरे मामले में सायबर सेल की भी मदद ली गई । मामले में संदिग्ध अजीत कुमार से पुछताछ की गई तो एक बडी चोरी का खुलासा हुआ । आरोपी ईश्वर सुर्यवंशी , निश्चल सुर्यवंशी , अजीत कुमार सुर्यवंशी , शक्ति कुमार सुर्यवंशी इन चार लोगो ने मिलकर लोहे कटर से शटर काट के चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी के माल को अपने दोस्तों अमर कुमार सुर्यवंशी , मनोज साण्डे व रामकुमार सुर्यवंशी को बिकी हेतू देना बताया, सभी आरोपीयों को धारा 457 , 380, 411, 34 भादवि के तहत् गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी का समस्त माल कुल कीमती 02 लाख रूपये बरामद किया गया है एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल व लोहे की कटर मशीन भी जप्त की गई है आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...