मस्तूरी पचपेड़ी

पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी से की गई शिकायत, नशे में दुर्व्यवहार करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अकसर हमें पुलिस के जवानों के द्वारा नशे में धुत होकर स्थानीय निवासियों से झगड़ा करने और दुर्व्यवहार करने के साथ मारपीट करने की शिकायतें देखने और सुनने को मिलती रहती है ।ऐसा ही कुछ हुआ पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोंड़ाडीह में यहां रहने वाले ग्रामीण मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और यहां पर आवेदन देकर अपनी आपबीती बताई ।ग्रामीणों का कहना है कि 11 नवंबर की रात यह सभी अपने अपने घर में थे तभी पचपेड़ी थाना के स्टाफ याने की पुलिसकर्मी बिना वर्दी के वहां पहुंचे और यह सभी लोग शराब के नशे में चूर थे।

पचपेड़ी थाना के पुलिस कर्मचारियों ने यहां शोर शराबा कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया जिसके बाद ग्रामीण बाहर निकले। तभी पुलिस वाले ग्रामीणों से भी झुमा झटकी करने लगे ।इसके बाद जब लोग अपने घरों में वापस जाने लगे तो पुलिसकर्मी ने दशरीता बाई के घर के दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिया और उनके पति के साथ गाली गलौज करने के साथ मारपीट भी की,

घटना से पीड़ित ग्रामीण जब इसकी शिकायत करने पचपेड़ी थाना पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने उनकी एक नहीं सुनी। उल्टे सारा दोष ग्रामीणों पर ही मढ़ना शुरू कर दिया ।इसके साथ ही इन्हें शिकायत लिखे बिना थाने से चलता कर दिया ।ज्ञापन देते हुए ग्रामीणों ने पुलिस के अधिकारियों से उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...