बिलासपुर

बिजली अफसर के घर हुई चोरी के मामले का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार साथ ही 3 लाख से अधिक का माल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर शातिर चोर को हिरासत में लेने में सफलता मिली है, जिसमे और भी सामान के संबंध में पूछताछ जारी है, साथ ही अन्य आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपए नगद बरामद किए गए हैं। गौरतलब कि 17 नवंबर को विद्युत विभाग में कार्यरत कार्यपालन यंत्री आरती मधु कुजूर के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चांदी के गहने, महंगी साड़ियां घड़ी ,सजावट का सामान और बैंक और जमीन से संबंधित कई दस्तावेज चोरी कर ले गया था जिसके लिए सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी ।सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे घटनास्थल की जांच की और मामले को विवेचना में लिया इस दौरान पुलिस ने पतासाजी  के दौरान चोरी के प्रकरण में पूर्व में चालान हुए चार आरोपियों को बुलाकर विशेष रूप से पूछताछ की गई।

इनमें से भानु पाटकर व्यक्ति पर पुलिस ने संदेह व्यक्त किया और रात में भानु पाटकर के मकान की घेराबंदी की गई लेकिन उसके घर में ताला बंद  था। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर के बाहर डटी रही सुबह करीब 4:00 बजे भानु पाटकर अपने घर आया ।टीम द्वारा उसे दबोच लीया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिसमें वह टूट गया और घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी ने  सारा माल छुपा कर रख दिया था ।उसके घर से 5 महंगी सिल्क साड़ी, कपड़े 2 महंगे जैकेट ,4 मोबाइल कागजात समेत अन्य समान जब्त किया है। जब्त माल की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस और भी पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...