बिलासपुर

अवैध शराब के खिलाफ सरकंडा पुलिस की कार्यवाही, 90 पाव शराब जप्त

डेस्क

अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। सरकण्डा पुलिस ने चटीडीह क्षेत्र में छापा मारकर दुकानदार को अवैध रुप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दुकान से छापे के दौरान काफी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद हुई है।
सरकण्डा पुलिस को सूचना मिली कि चटीडीह सनीचरी बाजार क्षेत्र में जरनल स्टोर चल रहे मनीष खटीक पिता रूपनारायण खटीक उम्र 22 वर्ष निवासी चटीडीह अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा है। वह बाजार से काफी अधिक दाम पर शराब बेचने का कार्य पिछले काफी समय से कर रहा था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जयप्रकाश गुप्ता ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारकर दुकान से देशी शराब 52 पाव, विस्की 10 पाव, प्लेन शराब 28 पाव कुल 90 पाव शराब बरामद किए हैं।
आरोपी मनीष खटीक को हिरासत में लेकर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,