मस्तूरी

सरकारी राशन की हेराफेरी का मामला, ग्राम चकरबेढ़ा के ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत…दुकान संचालक को बर्खास्त करने की मांग,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में सरकारी राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक पर हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं देने और मनमानी शर्तें थोपने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान संचालक द्वारा अंगूठा लगवाने के बावजूद हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। जब हितग्राही पूछताछ करते हैं तो संचालक द्वारा चावल नहीं आने, कहीं और से खरीदकर देने या चावल के बदले नकद राशि देने जैसे जवाब दिए जाते हैं।

इससे शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान संचालक द्वारा इस तरह की बातें फैलाकर पीओएस मशीन से घर मे तौल कर गड़बड़ी की जा रही है और हितग्राहियों को घर वापस भेज दिया जा रहा है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर अपनी मनमानी से राशन वितरण किया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि राशन दुकान संचालक के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की हेराफेरी पर रोक लग सके। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद खाद्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी