बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर:- जिले में आज मिले 90 से अधिक पॉजिटिव मरीज, धीरे धीरे लगातार बढ़ रहे संक्रमण के आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में रविवार को कोरोना के 98 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनमे में 95 मरीज जिले के तो 3 मरीज अन्य जिले के रहने वाले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल मरीजो की संख्या 14885 हो गई है। आपको बता दे जिले के शहरीय इलाको में रविवार को सर्वाधिक 73 मरीजो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कि है। जबकि 22 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से चिन्हित किए गए हैं। पॉजिटिव मरीजो में मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर, पुलिसकर्मी,निजी कर्मचारी, रेलकर्मी,शासकीय कर्मचारी सहित एसईसीएल कर्मी शामिल है। जिनमे सिम्स हॉस्पिटल के 44 पुरुष,पुलिस लाइन के 64 वर्षीय दो बुजुर्ग और एसईसीएल के 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा जिले के तीन डॉक्टरो को भी कोरोना ने अपने गिरफ्त में लिया है। जिनकी उम्र क्रमश 28,70,63 वर्ष है। रविवार को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज तारबाहर, क्रांतिनगर, बंधवा पारा, विनोबा नगर, सिरगिट्टी, परसदा, सरकंडा , सिम्स ,गुरु विहार मुक्तिधाम, रतनपुर, ऑफिसर कॉलोनी, अभिषेक विहार ,आशीर्वाद वैली ,छपोरा, बिल्हा, सतबहिनीया मंदिर, विवेकानंद नगर ,मोपका, वसंत विहार, रतनपुर ,,नेचर सिटी, दीनदयाल कॉलोनी , सकरी, नयापारा ,गोड़पारा,, पुलिस लाइन, विकासनगर, गुलाब नगर ,चकरभाठा ,, कोनी ,तोरवा, जूना बिलासपुर, रेलवे कॉलोनी ,रामा लाइफ सिटी , गांधी चौक, कश्यप कॉलोनी ,गीतांजलि नगर, कोटा, तखतपुर, बिल्हा मस्तूरी सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इधर बीते 24 घन्टो में जिले के 46 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब तक जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 13746 हो गई है। जबकि अब भी 893 मरीज एक्टिव है, जिनका उपचार चल रहा है। 

जिले में कोरोना ने फिर छीनी पांच जिंदगियां..

न्यायधानी में रविवार को पांच कोरोना संक्रमितो की मौत अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। जिनमे तीन मरीज दूसरे जिले के है। तो वही दो मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 246 हो गई है। रविवार को कोविड हॉस्पिटल में सरकण्डा निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इसी तरह गोड़पारा निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में हुई है। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, महिला जांजगीर जिले की रहने वाली है। जिसे पूर्व में उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसी तरह जांजगीर के ही 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत महादेव हॉस्पिटल में हुई है। इधर सिम्स हॉस्पिटल में कोरबा की 20 वर्षीय युवती की मौत हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...