कोटा

कोटा:- सल्का डेम के पास दिनदहाड़े झपटमारी, रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लूटकर फरार हुए दो नकाबपोश

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सल्का डेम के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लेकर जा रहे कर्मचारी को धक्का देकर उसका बैग लूट लिया और बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी भिखारी सिंह ध्रुव, ग्राम श्रीपारा थाना कोटा निवासी, सीएमएस कंपनी बिलासपुर के तहत रेलवे टिकट कलेक्शन का कार्य करता है। 8 जुलाई 2026 को वह बेलगहना रेलवे स्टेशन से टिकट बिक्री की कलेक्शन राशि 7,430 रुपये, टीआर पर्ची और कलेक्शन दस्तावेज लेकर अपनी मोटरसाइकिल (सीजी 10 बीक्यू 0935) से करगीरोड स्टेशन जा रहा था।दोपहर करीब 12 बजे जब वह बड़े बरर मोड़ से आगे सल्का डेम के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी सड़क पर पहले से घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। एक आरोपी सड़क पर खड़ा था, जबकि दूसरा बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर बैठा था। जैसे ही प्रार्थी वहां से निकलने लगा, सड़क पर खड़े आरोपी ने उसके कंधे पर टंगा भूरे रंग का बैग झपट लिया और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों आरोपी लूटा गया बैग लेकर पल्सर मोटरसाइकिल से सल्का की ओर फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल अपने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल से सूचना दी। मामले की शिकायत पर बेलगहना चौकी पुलिस ने थाना कोटा में अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश कर रही है तथा उनके संबंध में सुराग जुटाए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...