बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाखों के पीछे, सड़क पर निकला जुलूस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद हुए पथराव, मारपीट और जमकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों में सुहैल खान गुट के 17 और रामसिंह गुट के 3 लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा, पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया। दरअसल, बीते शुक्रवार को शहर में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। अचानक बिगड़े हालात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एसएसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और देर रात तक पूरे घटनाक्रम की निगरानी की। बवाल के बाद तनाव को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालात पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखने के लिए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

पुलिस और प्रशासन की लगातार निगरानी के बीच धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।इधर, पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के नामजद आरोपियों सहित 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें धारा 307 और 191 भी शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अब वीडियो फुटेज, मोबाइल रिकॉर्डिंग और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की भूमिका की जांच के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती बरकरार रखी गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,