बिलासपुर

कोविड पोस्ट ओपीडी की हुई शुरुआत, असामान्य लक्षण नजर आने पर तत्काल मिल सकेगी परामर्श और उपचार की सुविधा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े शासकीय हॉस्पिटल सिम्स में सोमवार से पोस्ट कोविड ओपीडी की शुरुआत की गई है। जिसके पहले ही दिन तीन पोस्ट कोविड मरीजो ने अपना उपचार कराया है। आपको बता दे पोस्ट कोविड मरीज उन्हें कहते है।जो कोरोना से ठीक होने के बाद अन्य किसी तरह की बीमारी या परेशानी से जुझ रहे हो, अंचल के ऐसे मरीजो को तुरंत इलाज मिल सके इस लिए सिम्स में पोस्ट कोविड ओपीडी की शुरुवात की गई है। इन मरीजों के इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में अलग से विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जहाँ सिम्स अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना से ठीक होने के बाद अन्य समस्याओं से जुझ रहें मरीजों के इलाज में पहले प्राथमिकता मिल सकेगी। उक्त मरीजो को अस्पताल के एमआरडी हॉल में पहुँच कर रजिस्ट्रेशन काउंटर नंबर 7 से पर्ची कटाना होगा। जहां से उन्हें उनकी शारारिक समस्या के अनुसार डॉक्टरो से मिलने की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उक्त पर्ची में भी मरीज को इलाज के लिए किस कक्ष में क्या इलाज होगा इसका पूरा वर्णन होगा। फिलहाल सिम्स हॉस्पिटल में पोस्ट कोविड ओपीडी प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुल रहा है।

पोस्ट कोविड मरीजो के असामान्य लक्षण बन सकती है, परेशानी की वजह,,डॉक्टर से परामर्श लेना अब भी जरूरी..

कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजो में अब भी यह भ्रांति है। कि अब तो वह बिल्कुल हो चुके है। इसी उत्साह के वजह से कई मरीज पोस्ट कोविड के अन्य समस्याओ को नजरअंदाज कर रहे है। जो देश के विभिन्न हिस्सों में मरीजो के मौत की वजह भी बन रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरो की माने तो कोरोना से ठीक होने के बाद यदि आप को किसी प्रकार की अन्य समस्या हो रही हो,जैसे नींद नहीं आना, शरीर में दर्द, मानसिक तनाव हो तो इस नजरअंदाज न कर तुरंत डॉक्टर की सलाह ले क्योकि अब तक इन्ही छोटे मोटे समस्याओं को नजरअंदाज कर कई पोस्ट कोविड मरीजो की जान जा चूकी है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह से ही इन समस्याओं को निपटाने की जरूरत समझी जा रही है। जिसको लेकर आम जनता को भी जागरूक होने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...