रतनपुर

प्रेमिका से विवाह नही हो पाने से हताश प्रेमी ने लगाई फाँसी….नायलॉन की रस्सी में झूलता मिला शव

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध बाबा पहाड़ गिरजाबंध नवागांव में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली, वही उसके पास बज रहे फोन पर कॉल रिसीव कर बात करने पर पता चला कि युवक बिलासपुर का है, जैसे ही युवक की शिनाख्त हुई पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम कलेश्वर राव पिता भगोली राव मराठा उम्र 35 साल जो एकता कालोनी अशोक नगर सरकंडा निवासी है,

जो 27 मई को अपने बड़े भाई के पास जा रहा हूँ करके निकला था, लेकिन जब वह 28 मई को घर वापस नही लौटा तो बड़े भाई से जानकारी ली गई, जहाँ से पता चला कि वह सुबह ही बाइक से निकल गया है, इसके बाद परिजनों ने उसे फोन किया तब किसी ने फोन उठाकर बताया कि उसके भाई ने फांसी लगा ली है,

जिससे उसकी मौत हो गई है, तब मृतक के भाई श्याम राव मराठा मौके पर पहुँचा, जिसने पुलिस को बताया कि मृतक किसी लड़की से प्यार करता था शादी नही हो पाने से मानसिक रूप से तनाव में था, लिहाज़ा इसी वजह से उसने आत्महत्या की होगी, फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...