बिलासपुर

नाराज होकर घर छोड़ने वाली नाबालिग वापस पहुँची परिजनों तक, पुलिस ने निभाई अहम भूमिका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार शुक्रवार कि दरमियानी रात को 12 वर्षीय एक बालिका ग्राम भैंसों थाना पामगढ़ जिला जांजगीर से किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से रूठ कर डांटने से नाराज होकर अकेले ही बिना बताए ऑटो में बैठकर बिलासपुर आ गई थी, महाराणा प्रताप चौक में ऑटो से उतर कर दूसरे ऑटो में बैठकर जगमल चौक तक आ गई थी। तोरवा पुलिस रात्रि गश्त टीम को एवं 112 की मदद से थाना तोरवा पुलिस थाना लेकर आ गई। जहां बच्ची से संवेदनशील होकर बातचीत मेँ जानकारी होने पर बालिका 12 वर्ष की थी, जिसे तत्काल सुरक्षार्थ बालिका संरक्षण गृह में विधिवत भेज दिया गया एवं उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

सुबह उनके परिजन आने पर जानकारी हुआ कि डांटने से नाराज होकर नाबालिग बालिका 12 वर्षीय ग्राम भैसों से बिलासपुर आ गई थी, जिसे सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इस तरह से एक नाबालिग बालिका के साथ किसी भी अप्रिय घटना होने से तोरवा पुलिस की तत्परता से बच गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी निरीक्षक के अलावा सहायक उपनिरीक्षक भरत राठौर, तोरवा112 के आरक्षक अनिल बांधे 1429 एवं आर.सत्य प्रकाश पाटले, पेट्रोलिंग आरक्षक रौनक पांडे ने योगदान दिया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बारात से लौट रही कार लालखदान के पास गड्ढे में गिरकर पलटी….सड़क निर्माण में लापरवाही बनी वजह,... अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़... मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार