बिलासपुर

फर्जी सोशल साइट आईडी का इस्तेमाल कर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो रिकार्ड कर वायरल करने के नाम पर करते थे पैसो की वसूली

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही आपको शर्मिंदा करने के साथ ही किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है, सभी हाथों में मोबाइल और इंटरनेट की सुविधाएं है, इन्ही सुविधाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जिसके कई लोग आसानी से शिकार बन रहे है। ऐसे ही एक गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा है, डेटिंग एप फर्जी फेसबुक आईडी ,व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियो कॉलिंग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से लोगों के आए कॉल को रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करते थे और फिर उन्हें धमकी देकर ठगी करते थे। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है ।उनके पास से घटना में मोबाइल, नगदी, कई लड़कियों की फर्जी आईडी,वीडियो और स्क्रीन रिकॉर्डर के साक्ष्य पुलिस को मिले है। इस पूरे मामले को सुलझाने में पुलिस को 12 दिनों तक मेहनत करनी पड़ी, जानकारो की माने तो पुलिस को ऑनलाइन, फेसबुक पर लड़कियों की आईडी बनाकर ऑनलाइन डेटिंग एप में लोगों से चैट कर वीडियो कॉल करवा कर ब्लैकमेल करने की शिकायतें मिल रही थी। इतना ही नहीं आरोपी पुरुषों को आकर्षित कर वीडियो कॉल के लिए उन्हें उकसाते थे और फिर आपत्तिजनक भाग के रिकॉर्डिंग को रिकॉर्ड करने के बाद वीडियो कॉल करने वाले को उसकी रिकॉर्डिंग भेज कर पैसे वसूली करने के लिए ब्लैकमेल करते थे ऐसे में जो लोग इन्हें पैसे नहीं देते थे उनके आपत्तिजनक वीडियो को उनके रिश्तेदार और फेसबुक के फ्रेंड लिस्ट के पेज में या फिर मैसेंजर में भेज देते थे। साथ ही यह भी धमकी दी जाती थी कि इसे इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब में पोस्ट कर दिया जाएगा नहीं तो पैसे दे दो। इस पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की और संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर 12 दिन तक कैम्प किया और आखरी में उमर मोहम्मद और आसिफ नाम के दो आरोपियों को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इसके पूर्व भी ओएलएक्स पर फ्रॉड किया करते थे। इन लोगों ने ना जाने कितने लोगों से ठगी की होगी। फिलहाल इनके पास से मोबाइल नगदी और कई सारे सामान पुलिस ने जप्त किए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...