बिलासपुर

सरकारी शराब दुकान में मिलावट का खेल, सील ख़ोलकर मिलाया जा रहा था पानी…आबकारी विभाग ने रंगे हाथों कर्मियों को पकड़ा….देखिये वीडियो

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बस स्टैंड स्थित शराब भट्टी ने उस वक्त खलबली मच गई जब गोवा विस्की में पानी मिलाकर बेचने वाले आरोपियों को आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडे ने रंगे हाथों पकड़ लिया, अंग्रेजी एवं विदेशी शराब दुकानों में शराब में पानी मिलाने की अक्सर शिकायतें मिलती रहती है, लिहाज़ा आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पांडे सजगता से इस शराब भट्टी में नजर जमाए बैठे थे, आखिरकार उनकी पैनी नजर से आरोपी बच नही पाए और  बस स्टैंड शराब भट्टी में सुरक्षाकर्मियों और सुपरवाइजर शराब में पानी मिलाते सपड़ा गए,जिन पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

मिली जाकारी के अनुसार शनिवार को विदेशी मदिरा दुकान पुराना बस स्टैंड बिलासपुर का औचक जाँच किया गया। जिसमे जाँच के दौरान सुरक्षा कर्मी राजकपूर टंडन पिता लच्छंन टंडन को गोवा स्पैशल विस्की के पाव का ढक्कन खोलकर पानी मिलावट करते रंगे हाथो आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय द्वारा पकड़ा गया। जिसके कब्जे से सूजा,पानी का बाटल,खाली शीशी,साबुत ढक्कन,पानी मिलावट की गई 12 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की जप्त किया गया। वही इस प्रकरण में सुपरवाईजर की भी सन्लीप्तता होने के कारण दोनो के विरुद्ध छ:ग:आब कारी अधिनियम की धारा 38 (A),39 (B),(C) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...