बिलासपुर

नाबालिग के अपहरण की शिकायत में पुलिस को मिली सफलता, रायपुर से किया गया बरामद…आरोपी युवक गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने एकबार फिर गुमशुदा बालिका को शिकायत के बाद बरामद करने की त्वरित कार्यवाही की है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। दरसअल पुराना पावर हाउस चौक निवासी माता-पिता ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान परिजनों ने बालिका के अपहरण करने की मंशा जताई थी। जिसके मद्देनजर तोरवा पुलिस ने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर लड़की की खोजबीन शुरू की। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि रायपुर के रामनगर क्षेत्र में बालिका उपस्थित है। जिसको लाने तोरवा पुलिस तत्काल रायपुर रवाना हुई। जहाँ बालिका आरोपी के साथ मिली। पूछताछ में पता चला कि तोरवा पावर हाउस निवासी राजा शर्मा नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर अपने साथ रायपुर ले गया था। जिन्हें पुलिस ने सकुशल बिलासपुर वापस ले आई है। मामले में आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज