बिलासपुर

फिर एक मोबाईल दुकान का टूटा ताला, नगद सहित मोबाइल की हुई चोरी…..बीती रात की घटना

रमेश राजपूत


बिलासपुर– शहर में चोरो का आतंक थमने का नाम नही ले रहा, सुने मकानों और दुकानों को ये चोर आसानी से अपना निशाना बना रहे है और घटनाओं को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने एक सघन आबादी वाले क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित कोन्हेर गार्डन के सामने अजय मोबाइल शॉप है जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर अटास कर दुकान में प्रवेश किया और नगदी 20 हजार रुपए सहित कीमती मोबाइल को पार कर दिया।

दुकान संचालक अजय साहू निवासी चांटीडीह ने बताया कि बीती रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था, सुबह उसके पास फ़ोन आया कि दुकान का शटर खुला हुआ है, जहाँ आकर देखा तो पता चला चोरी हुई है। मामले में प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसे वह बंद कर घर चला गया था, लिहाज़ा अज्ञात चोरों की फुटेज नही मिल पाई है, इस घटना के बाद प्रार्थी को अहसास हुआ कि उससे बड़ी गलती हुई है, फ़िलहाल अब चोर ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर खुली चुनौती पुलिस को दे रहे है कि वो कही भी कभी भी घटनाओं को अंजाम दे सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज