रतनपुर

शादी में गए परिवार के सूने मकान में लाखों की चोरी….पड़ोसी चोर गिरफ्तार,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के भोंदलापारा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के सूने घर में चोरी हो गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 मई 2025 को रात्रि लगभग 9 बजे प्रार्थी रमेश प्रधान अपने पूरे परिवार के साथ मोहल्ले में ही बुधराम प्रधान के घर शादी में शामिल होने गया था। घर में ताला लगाकर चाबी पटनी में रखी गई थी। देर रात लगभग 11 बजे उसके माता-पिता लौटे, और रमेश स्वयं 1 बजे रात को वापस आया। लेकिन घटना का पता 14 मई की सुबह उस समय चला जब रमेश ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे नगद 80,000 रुपए, चांदी और सोने के जेवरात गायब थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही भोला नेताम उम्र 35 वर्ष, निवासी भोंदलापारा, चोरी के बाद अपने ससुराल ढोलगी (थाना लोरमी, जिला मुंगेली) में छिपा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने रमेश के शादी में जाने का फायदा उठाकर घर का ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को पहले से घर की चाबी और रखी रकम की जानकारी थी। उसने बताया कि कुल 60,000 रुपए नकद और जेवर चुराए थे, जिसमें से 15,000 रुपए खर्च हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45,000 रुपए नकद, 6 नग सोने के लॉकेट, चांदी के गहने समेत कुल 1.65 लाख रुपए कीमती मशरूका बरामद किया। इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, कीर्ति पैकरा व महिला आरक्षक अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ...