कोटा

पति की प्रताड़ना से त्रस्त पत्नी ने 2 साल की मासूम के साथ लगाई थी फांसी….पहली पत्नी को लाने पति कर रहा था परेशान

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम अमने में एक महिला ने अपनी 2 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ घर के कोठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मामले में इस घटना की जांच करते हुए पुलिस ने पति को गिरफ़्तार कर लिया है, जिसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर ही पत्नी से ऐसा कदम उठाया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि मृतिका गीता बाई यादव आरोपी की दूसरी पत्नी थी जिससे आरोपी दिनेश यादव ने 2019 में चूड़ी पहना कर सामाजिक स्तर पर शादी की थी, जिनकी एक 2 वर्ष की बेटी भी थी, लेकिन इसी बीच आरोपी दिनेश अपनी पहली पत्नी से बात शुरू कर दिया था और उससे संबंध रखना चाहता था,

जो उसे वापस लाने की बात कहकर अपनी दूसरी पत्नी से विवाद मारपीट करता था, वही मृतिका को छोड़ने की बात भी कहता था, घटना दिनांक को भी आरोपी दिनेश विवाद कर अमरकंटक चला गया, लेकिन रोज रोज की प्रताड़ना और मारपीट से परेशान मृतिका गीता टूट है और उसने अपनी बच्ची के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पूछताछ और बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति दिनेश यादव को धारा 306 भा द वी के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...