बिलासपुर

नियम विरुद्ध होटल का निर्माण, निगम प्रशासन ने की कार्रवाई, रसोई इन होटल किया गया सील

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में ऐसे कई संस्थान है जो नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हैं जिस पर निगम प्रशासन अब शक्ति बरतने कमर कस ली है। आपको बता दें तारबाहर स्थित रसोई इन होटल का संचालन नियम विरुद्ध किया जा रहा था, यहां नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य किया गया था, जिसकी शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने होटल प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किया। लेकिन प्रबंधक के कान में जूं तक नहीं रेंगी, जिसे देखते हुए निगमायुक्त प्रभाकर पांडे के आदेश पर निगम का अतिक्रमण दस्ता तारबाहर स्थित रसोई इन होटल पहुंचा और सील करने की कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार रसोई इन होटल का निर्माण नियम विरुद्ध किए जाने और उचित मापदंड नहीं होने के कारण रसोई इन होटल को सील कर दिया गया है। वही निगम द्वारा की जा रही सील करने की कार्यवाही के दौरान प्रबंधक ने दबाव बनाने का भी प्रयास किया पर अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने रसोई इन होटल को सील कर दिया है और पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...