बिलासपुर

फिर सुने मकान में चोरो का दावा, ताला तोड़कर हजारों के माल को किया पार…. लगातार जारी है चोरो का आतंक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे चोरो का आतंक अब भी जारी है। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहाँ देवरीखुर्द सफेद खदान के एक सुने मकान में चोरो ने धावा बोलकर हजारों के समान पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी जानकारी लगते ही प्रार्थी ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द सफेद खदान निवासी सुनीता साहू ने बताया कि उनके पति कुछ दिनों पूर्व ही पारिवारिक काम से लछनपुर गए थे। जिसके बाद वह खुद 17 दिसम्बर को अपने बच्चो के साथ गांव चली गई थी। इसी बीच मंगलवार को प्रार्थिया के पड़ोसी ने फोन में सूचना दी कि उनके घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। जिसके बाद सुनीता साहू बुधवार को आनन फानन में घर पहुँची। जहाँ उसने पाया कि घर के बाहर का गेट का दरवाजा मे ताला लगा हुआ था और अंदर कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के भीतर देखी तो पता चला कि अलमारी खुला हुआ है। जिसमे रखे सोने का लॉकेट,कान का लटकन सहित चांदी के पायल गायब थे। जिसकी कीमत हजारों में थी। वही इस पूरे घटनाक्रम में प्रार्थिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...