अम्बिकापुर

तालाब में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, हत्या या दुर्घटना…. पुलिस जुटी जाँच में

रमेश राजपूत

अंबिकापुर – जिले में सड़क से लगे तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, बताया जा रहा है कि मृतक का एक पैर धड़ से अलग था। वही ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया है। ये पूरा मामला अंबिकापुर जिले के रघुनाथपुर पुलिस चौकी का है, जहां सड़क से लगे तालाब में एक शख्स की लाश तैरती हुई मिली। संदिग्ध अवस्था में शव को ग्रामीणों ने तालाब में तैरते हुए देखा था, बता दें मृतक का एक पैर धड़ से अलग था। फ़िलहाल अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और यह भी पता नहीं चल सका है कि उसकी हत्या हुई है या फिर पानी में डूबने की वजह से उसकी मौत हुई है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल