जांजगीर चाँपा

खेत में अवैध और असुरक्षित रूप से बिजली का इस्तेमाल…. चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, जिम्मेदार 2 गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – अपने खेत में भुट्टा तोड़ने गए नाबालिग की बिजली से चिपकने से मौत के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सलखन निवासी नाबालिग दीपांशु जो घटना दिनांक को अपने पिता के द्वारा सब्जी भुट्टा लगाए खेत में भुट्टा तोड़ने गया था। जहां पर मौजूद खुले तार में दौड़ रहे बिजली के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने सूचना पाकर मामले की जांच शुरू की। जहां पता चला कि गांव के ही गंगा राम कश्यप के द्वारा यह जानते हुए कि खुला तार से बिजली कनेक्शन खींचने से उसकी चपेट में आने से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाएगी फिर भी खुला तार से बल्व जलाने के लिए कनेक्शन संजीव कश्यप के पंप हाउस से लिया था। जहां उसी खुला तार में दीपांशु द्वारा भुट्टा तोड़ने के दौरान चिपककर मृत्यु हो गया। पुलिस ने मर्ग जांच पर आरोपी गंगाराम कश्यप और संजीव उर्फ संजू कश्यप के द्वारा पंप हाउस से अवैध विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली जलाने के साथ उसी क्लच वायर के चपेट में आ जाने से दीपांशु का मुत्यु होना पाया। जिसमे आरोपियों के खिलाफ़ अपराध धारा 105,3(5) बीएनएस 135 विद्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि सियाराम यादव, कपिल राम साहू आरक्षक पतिराम यादव, बलराम यादव थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....16 वाहन जब्त, फिर भी नहीं थम रहा अवैध कारोबार? झपटमार गिरोह का पर्दाफाश..2 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद, रिश्तेदारों को समझाना पड़ा भारी, युवक ने रास्ता रोककर रिवाल्वर से की फायरिंग...साथी संग गिरफ्तार उड़ीसा से MP जा रही 300 किलो गांजे की खेप पकड़ाई....नाकेबंदी में फंसा अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क,2 लग्... सीपत: एक ही पल में बुझ गए घर के दो चिराग... तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत VIDEO बिलासपुर: धुएं और राख की चादर में घुट रही सांसें….सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में प्रदूषण का कहर... बिरकोना रोड में फिर हुई लूट की वारदात...दिनदहाड़े युवक से मारपीट कर 1.66 लाख नगद, मोबाइल और सोने की ... कोटा:- प्रेम प्रसंग के शक में बाउंसर की हत्या, आंखों में मिर्च पाउडर डाल पत्थर से कुचला, हुई मौत VIDEO:- बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला बिलासपुर… देर रात कई दुकानों में मची तबाही, सुशासन तिहार में बिलासपुर को 134 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने विकास और जनकल्याण का दिया बड़ा स...