बिलासपुर

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन….16 वाहन जब्त, फिर भी नहीं थम रहा अवैध कारोबार?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद खनिज माफियाओं के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध खनिज कारोबार का नेटवर्क अभी भी सक्रिय है और प्राकृतिक संसाधनों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में 2 जून से 5 जून 2026 तक जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तेंदुआ, कोटा, चौरभट्ठी, कछार, लोफंदी, सेंदरी, निरतु, कोनी, मंगला, हिर्री, पचपेड़ी, गोबरी, आमाकोनी, मल्हार, कुकुर्दीकला, गनियारी, चकरभांठा और अमसेना समेत कई क्षेत्रों में जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से रेत, चूनापत्थर, साधारण पत्थर तथा मिट्टी-ईंट का परिवहन करते पाए जाने पर 8 हाइवा, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 माजदा वाहन जब्त किए गए। सभी मामलों में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जब्त वाहनों को कोनी, कोटा, चकरभांठा, सकरी, हिर्री और पचपेड़ी थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। गौरतलब है कि जिले में पिछले कई महीनों से अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है, फिर भी खनिज माफिया नए-नए तरीकों से अपना साम्राज्य फैलाने में जुटे हैं। इससे न केवल शासन को राजस्व हानि हो रही है बल्कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,