बिलासपुर

सुशासन तिहार में बिलासपुर को 134 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने विकास और जनकल्याण का दिया बड़ा संदेश….महतारी वंदन की 28 वीं क़िस्त भी जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सुशासन तिहार के तहत हेमूनगर में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन, विकास और जनकल्याण उनकी सरकार की पहचान है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

134 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि बिलासपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी भी सौंपी और शासन की योजनाओं को जनकल्याण का सशक्त माध्यम बताया।

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो बड़े केंद्र

कार्यक्रम में 80 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने एसईसीएल के सीएसआर मद से 22.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 200 सीटर बहुउद्देशीय वृद्धाश्रम भवन का शिलान्यास किया। यहां योग, प्राकृतिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 18.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 500 सीटर दिव्यांगजन शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र की आधारशिला भी रखी गई, जहां कौशल विकास, स्पीच थेरेपी, ऑडिटरी ट्रेनिंग और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन

मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इससे मस्तिष्क, हृदय और अन्य जटिल बीमारियों की जांच स्थानीय स्तर पर संभव होगी तथा मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642.27 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 18,165 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण को नई मजबूती मिली है।

सुशासन तिहार से सीधे जनता तक पहुंच रही सरकार

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत अब तक 27 जिलों का दौरा किया जा चुका है। सरकार सीधे जनता के बीच जाकर योजनाओं की समीक्षा कर रही है और फीडबैक ले रही है। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से 400 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी जल्द शुरू की जाएगी।

बेलतरा कॉलेज का नामकरण और पांच मंगल भवनों की घोषणा

बेलतरा विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने बेलतरा महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय सखाराम सूर्यवंशी के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के निगम क्षेत्र में पांच मंगल भवनों के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद एवं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बसंल, संभागायुक्त सुनील जैन, आई जी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, मोहित जायसवाल, दीपक सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...