बिलासपुर

VIDEO:- बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला बिलासपुर… देर रात कई दुकानों में मची तबाही,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे स्टेशन गेट के समीप स्थित एक साइकिल दुकान में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें आसमान को छूने लगीं और घना धुआं पूरे बाजार क्षेत्र में फैल गया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के व्यापारी, स्थानीय निवासी और राहगीर मौके पर जमा हो गए। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के प्रयास में रातभर चिंतित नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को लगाया गया।

आग को आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी हिस्सों तक पहुंचने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के आसपास यातायात रोक दिया गया और पूरे क्षेत्र को पुलिस सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत एक साइकिल दुकान से हुई, जिसके बाद उसने पास की इलेक्ट्रॉनिक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलने की आशंका है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दमकल कर्मी देर रात तक आग बुझाने और नुकसान को सीमित करने में जुटे रहे। हाल के दिनों में शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बीच बुधवारी बाजार की यह घटना व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी