सीपत

सीपत: एक ही पल में बुझ गए घर के दो चिराग… तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तालाब में नहाने गए दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है। मिली जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र ऋषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों भाई अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद निहाल घबराकर तत्काल गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए तालाब पहुंचे। जोगीराम सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति बच्चों की मां की है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ घंटे पहले तक जिन बच्चों की हंसी से घर गूंज रहा था, उनके हमेशा के लिए बिछड़ जाने का यकीन मां को नहीं हो पा रहा है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन इस अपूरणीय क्षति के सामने सांत्वना के शब्द भी छोटे पड़ गए हैं। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

दशकर्म में शामिल होने दिल्ली से लौटा था परिवार

परिजनों के अनुसार रविवार को मासूम बच्चों के दादा का दशकर्म कार्यक्रम था। इसी वजह से बच्चों के पिता, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली में रहते हैं, गुरुवार सुबह ही अपने परिवार के साथ गांव लौटे थे। परिवार अभी दशकर्म के बाद के माहौल से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार सुबह दोनों मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक ही सप्ताह में परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ने से घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...