कोटा

कोटा:- प्रेम प्रसंग के शक में बाउंसर की हत्या, आंखों में मिर्च पाउडर डाल पत्थर से कुचला, हुई मौत

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बार में बाउंसर और जिम संचालक के रूप में कार्य करने वाले युवक पर पुरानी रंजिश और कथित प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर हमला किया गया। आरोपी ने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाए गए युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोनी निवासी निखिल गोस्वामी बिलासपुर के एक बार में बाउंसर के रूप में कार्यरत थे तथा जिम संचालन से भी जुड़े थे। गुरुवार रात वे किसी काम से कोटा स्थित अपने किराए के मकान पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम पथर्रा में रहने वाले एक युवक से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और भारी पत्थर से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल निखिल को परिजन तत्काल प्राथमिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स रेफर किया गया। सिम्स में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय तथा कोटा थाना प्रभारी आकाश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, निखिल का कोटा क्षेत्र की एक महिला से परिचय और मेलजोल था। इसी बात को लेकर महिला के पति को संदेह था। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...