बिलासपुर

बिरकोना रोड में फिर हुई लूट की वारदात…दिनदहाड़े युवक से मारपीट कर 1.66 लाख नगद, मोबाइल और सोने की चेन लूटी, धारदार हथियार से हमला भी,

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में लूटपाट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला कर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कतियापारा जूना बिलासपुर निवासी अभिषेक गुप्ता, जो गोडपारा में खोवा की दुकान संचालित करते हैं, 4 जून को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घी खरीदने देवभोग कोनी जा रहे थे।

दोपहर करीब 4:15 बजे जब वे बिरकोना-कोनी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पहले गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने पीछा किया और डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर डंडों और धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से पिटाई की।

हमले में अभिषेक के सिर, गर्दन, पीठ और हाथ में चोटें आईं।मारपीट के दौरान आरोपी उनके पास मौजूद 1 लाख 66 हजार रुपये नकद, सैमसंग एस-25 अल्ट्रा मोबाइल फोन तथा गले में पहनी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिचितों को बुलाकर पूरी जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोनी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही लूटपाट, चाकूबाजी और हिंसक घटनाओं से शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे न्यायधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल