बिलासपुर

जिले में रविवार से 18 प्लस युवाओं का टीकाकरण होगा फिर शुरू, पहुँची वैक्सीन की 12 हजार डोज…..पंजीयन करा 40 सेंटर में लगवा सकते है टीका

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में एक लंबे अंतराल के बाद वैक्सीन की खेप पहुँची है। जिसके बाद अब रविवार से 18 प्लस युवाओ के वैक्सीनेशन का काम शुरू हो सकेगा। इसको लेकर ऑन लाइन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मालूम हो शनिवार की दोपहर को ही स्वास्थ्य विभाग को रायपुर से 12 हजार कोविशिल्ड की डोज मिल गई है। अधिकारियों के अनुसार रविवार को जिले के 40 सेंटरों में 18+ उम्र वालो को फिर से कोरोना का वैक्सीन लगाया जाएगा इसमें 10 सेंटर बिलासपुर शहर के नगर निगम सीमा क्षेत्र में होगे वही बाकि सेंटर कोटा, मस्तूरी, बिल्हा और तखतपुर में बनाया गया है। जहां सीजी टीका ऐप में रजिस्ट्रेशन कराकर युवा अपना वैक्सीनेशन करा सकते है।

गौरतलब है कि 1 मई से जिले में 18+ वालों को कोरोना टीका लगना शुरु हुआ था इस बीच बिलासपुर के लिए स्वास्थ्य विभाग को 18 से अधिक उम्र वालों के लिए अलग से वैक्सीन आई थी। इनके लिए जिले में 47660 कोविशील्ड और 5500 को-वैक्सीन आई थी। दोनों मिलाकर जिले के 52841 लोगों को वैक्सीन के डोज लगे थे। लेकिन 20 दिन के भीतर ही जिले में टीका खत्म होने के कारण 18+ उम्र वालो के टीकाकरण में ब्रेक लग गया। ऐसे में सेंटरों से युवा वापस लौटने लगे। लेकिन कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाने उत्साहित युवाओं को पिछले 10 दिन से टीका आने का इंतजार था आखिरकार ये इंतजार शनिवार को खत्म हो गया और जिले में 12 हजार कोविशील्ड की डोज पहुँच गई है। रविवार से बंद 45 सेंटर फिर खुलेगे जहां पहुँचकर युवा वर्ग अपना वैक्सीनेशन करा सकते है। 

को वैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर परेशानी अब भी बरकरार..

जिले में को वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए वैक्सीन अब तक उपलब्ध नही हो सकी है। इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सेमुअल ने बताया कि 18+ वालो के लिए शनिवार को 12 हजार कोविशील्ड की डोज पहुँच चुकी है। रविवार को लगाई जाएगी। लेकिन अभी तक जिले में को-वैक्सीन की डोज नहीं मिल पाई है। ऐसे में जो लोग को-वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिए है। उन्हें परेशानी हो रही है। जिला टीकाकरण अधिकारियों ने साफ किया है कि ऐसे में वो परेशान न हो उन्हें जल्द ही को-वैक्सीन का दूसरा डोज उपलब्ध होने पर लगाया जाएगा। इस बीच डॉ. सेमुअल ने कहा कि 18+ के युवा इस बात का ध्यान रखे की वो जल्दबाजी के कारण दूसरा डोज कोविशील्ड का न लगवाएं। 

 इस लिंक से आप अपना और परिवार का कोविड टीका आसानी से लगवा सकते हैं।

https://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration

error: Content is protected !!
Letest
ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त,