बिलासपुर

न्यायधानी में फिर सक्रिय हुए बाइकर्स लुटेरे, सरेराह युवती हुई शिकार….घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर लूट की घटना सामने आई है जिसमें एक युवती से मोबाइल लूटकर अज्ञात आरोपी फरार हो गए ये पूरा मामला शनिचरी के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार  युवती अपने काम से  लौटकर पैदल वापस अपोलो स्थित अपने घर जा रही थी,युवती क्लिनिक से जब घर जाने को निकली और   रिवर व्यू सड़क से जब शनीचरी के पास पहुंची इसी बीच अचानक दो युवक पहुंचे और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। ओप्पो मोबाइल की कीमत करीब 9 हज़ार है जिसे युवती ने बड़ी मुश्किल से खरीदा था।

पहले तो उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटरों को पहचानने की कोशिश की जिसके बाद युवती रोते बिलखते इस पूरे मामले की शिकायत करने कोतवाली थाने पहुंची। पाई पाई जमा कर युवती ने मोबाइल खरीदा था, जिसपर लुटरों से हाँथ साफ कर दिया,अशांत मन को हल्का कर युवती मोबाइल मिलने की आस में थाने में शिकायत करने पहुंची जिसे कोतवाली पुलिस से काफी उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,