मस्तूरी

चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में शातिर चोर का गेैंग चढ़ा मस्तूरी में पुलिस के हत्थे..02 मोटर सायकल सहित 12 मोटर सायकल व स्कुटी के कटे पार्ट्स बरामद

उदय सिंह

मस्तुरी – सरकंडा और सिटी कोतवाली क्षेत्र के शातिर चोरों को एक बार फिर पुलिस ने अपनी रेंज में लिया है, जिसने पूछताछ में बाइक चोरी और फिर उसे काटकर बेचने का खुलासा हुआ है। पुलिस 3 शातिर चोरों को पकड़ा है, जिनसे 2 मोटरसाइकिल और 12 गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए है। इस कार्रवाई में एसीसीयू, बिलासपुर और मस्तूरी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शातिर अपराधीयो पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है, इसी दौरान एसीसीयू की टीम ने इन आरोपियों को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया, जिसके बाद ए.सी.सी.यु. टीम ने मस्तुरी पुलिस से जानकारी साझा की एवं मस्तुरी एवं ए.सी.सी.यु. की संयुक्त टीम द्वारा जोंधरा चौक मस्तुरी मे घेराबंदी कर चोरो को पकड़ा गया जो पुछताछ पर अलग अलग स्थानो से मोटर सायकल चोरी कर काट कर बेंचना स्वीकार किये जिन्हे थाना लाकर पुछताछ किया गया तो मस्तुरी व अन्य स्थानो से चोरी किये गये मोटर सायकल का पार्ट्स छुपाकर रखना जाहिर किये

जिनके बताये अनुसार 02 नग मोटर सायकल और 12 मोटर साइकिल के कटे पार्ट्स बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में राजा राव उर्फ छोटु उर्फ मटिया पिता बसंत राव उम्र 29 साल सा. खण्डुजा अस्पताल के सामने ठाकुर देव मंदिर के पास गांधी चौक, शिवा वर्मा पिता स्व. गया प्रसाद वर्मा उम्र 24 वर्ष मधुबन, कासिम खान पिता समीम खान उम्र 24 वर्ष इरानी चौक चांटीडीह शामिल है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव निरीक्षक प्रकाश कांत थाना प्रभारी मस्तुरी उप निरीक्षक अजय वारे सउनि हेमन्त पाटले प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक निखील जाघव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, दीपक यादव, दीपक उपाध्याय, सुखदेव माण्ड्रे, अरविंद कुर्रे, राम स्नेही साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे, VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त