मस्तूरी

दैहिक शोषण के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, महिला संबंधी अपराधों में पुलिस को मिली सफलता

उदय सिंह

मस्तुरी –  थाने में दो पीड़ित महिलाओं ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला अलग अलग पंजीबद्ध कराया था, जिसमें पहली पीड़िता ने बताया उसकी  जान पहचान 03 वर्ष पूर्व रिश्तेदार यहाँ शादी में आये पेंड्रा निवासी योगेश रजक से हुई थी तब से मोबाईल के माध्यम से बात कर एक दुसरे को पसंद कर लड़के द्वारा शादी का प्रस्ताव रख कर शारिरीक संबंध बनाया जा रहा था जो कुछ दिन पूर्व लड़की के द्वारा शादी करने की बात की तो योगेश रजक के द्वारा मोबाईन बंद कर बात – चीत करना बंद कर दिया जिस पर पिड़िता की लिखित आवेदन पर थाना मस्तुरी में अपराध दर्ज किया गया हैं

वही दूसरी पीड़िता की पूर्व में शादी हुई थी जिसका तलाक हो चूका हैं एक दिन पीड़िता की पहचान 01 वर्ष पूर्व इसी तरह एक लड़के जितेन्द्र कुमार धीवर निवासी कोरिया से हुई जो पीड़िता से मिलने पर मैं आपसे शादी करूंगा कहकर प्रस्ताव रखा और उसी के घर में करीब 01 माह से रहने लगा और उसके साथ शारिरीक संबंध बनाया जो जितेन्द्र अपने घर चिरमिरी जाने के बाद फोन से बात करता था और बीच बीच में उससे मिलने के लिए आता रहा जब लड़की शादी के लिए बोली तो मोबाईल से बात करना बंद कर दिया जिससे पिड़िता की शिकायत पर थाना मस्तुरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं ,

महिला संबंधी अपराध होने के कारण मस्तुरी पुलिस ने तत्काल दोनो आरोपी को गिरफ्तार करने गौरेला पेंड्रा मरवाही तथा  कोरिया पुलिस की अलग – अलग टीम रवाना की गई तथा दोनो टीम की तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपीयो को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी फैजुल शाह , सउनि प्रदीप यादव , हेमसागर पटेल , प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप , आर . संतोष पाटले , योगेन्द्र खुंटे , अजीत कांत की सराहनीय भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...