बिलासपुर

ई-चालान के बहाने साइबर ठग सक्रिय, बिलासपुर में रेलवे कर्मचारी को लगाया 2.85 लाख का चूना

रमेश राजपूत

बिलासपुर– तोरवा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने ई-चालान के फर्जी मैसेज के जरिए रेलवे कर्मचारी के खाते से 2 लाख 85 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विवेक कुमार, निवासी बी-ब्लॉक फ्लैट नंबर 324, सांई भूमि तोरवा, बिलासपुर, रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर कंट्रोल रूम बिलासपुर में पदस्थ हैं। विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च 2026 को रात 8:50 बजे उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर पर ई-चालान का एक मैसेज आया था। मैसेज में ओवर स्पीड का चालान दिख रहा था, लेकिन उसमें किसी प्रकार की राशि दर्ज नहीं थी।

संदेह होने पर उन्होंने मैसेज को वापस कर दिया। इसके बाद 8 मार्च 2026 की रात 2:46 बजे से 2:57 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से जुड़े अमेजन पे क्रेडिट कार्ड को हैक कर लिया। ठगों ने चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 75 हजार, 75 हजार, 70 हजार और 65 हजार रुपये निकालकर कुल 2,85,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उनके मोबाइल नंबर से लिंक ई-मेल आईडी को भी बदलकर किसी अन्य ई-मेल में परिवर्तित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई,इधर, तोरवा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगी के इस मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,