पचपेड़ी

पचपेड़ी: घर के अंदर मिली महिला की संदिग्ध लाश…जांच में जुटी पुलिस,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी में रविवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुकुलकारी निवासी पृथ्वीराज भार्गव ने पुलिस को सूचना दी कि 8 मार्च की सुबह वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां बोनसबाई भार्गव 47 वर्ष, पति तिलकराम महिलांगे, घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी हुई थीं। मां को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और तुरंत इसकी सूचना पचपेड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया है प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर