बिलासपुर

झाड़ियों में छिपाकर रखी 6000 किलो महुआ लाहन जब्त… पुलिस-आबकारी की संयुक्त कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद की है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश में अवैध शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 9 मार्च को थाना कोनी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि घुटकू स्टेशन पारा से आगे रेलवे लाइन के किनारे लंबी झाड़ियों में महुआ शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर सघन तलाशी अभियान चलाया।

घुटकू स्टेशन पारा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे लंबी झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 300 प्लास्टिक के डिब्बों में भरे लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बरामद महुआ लाहन को संयुक्त रूप से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,