कोटा

अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या… फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश,

उदय सिंह

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम मोहली में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सूरज नेटी 24 वर्ष पिता देवकुमार नेटी, निवासी ग्राम मोहली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को घर के म्यार में युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा। परिजनों को उस समय युवक के जीवित होने की उम्मीद थी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी तुरंत बेलगहना चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार सूरज नेटी मजदूरी के लिए बाहर काम करने जाता था और होली त्योहार के दौरान घर वापस आया हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,