बिलासपुर

चोरी करने घुसे अज्ञात चोर ने रेलवे कर्मी पति और पत्नी पर किया जानलेवा हमला…छत के रास्ते घर में घुसा था चोर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र स्थित देवरीखुर्द हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में एक बार फिर अज्ञात चोरों का आतंक सामने आया है, जिसमें रेलवे कर्मचारी एन नागराजू मकान नंबर एलआईजी 48 में अपनी पत्नी एन लक्ष्मी प्रसन्ना और पुत्री के साथ रहते है, जो बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सुबह करीब 5:15 बजे जब आहट पाकर प्रार्थी एन नागराजू की नीद खुली तो देखा एक नकाबपोश चोर आलमारी खोलकर तलाशी ले रहा है जैसे ही उन्होंने उसे देखा चोर चोर चिल्लाने लगा और उसे भगाने की कोशिश करने लगा तभी उनकी पत्नी भी जाग गईं और अज्ञात चोर ने दोनों पति पत्नी पर हमला कर दिया जिससे मारपीट करते हुए पहले प्लास्टिक की कुर्सी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, फिर खिड़की में लगे काँच से हमला कर दिया, जिससे उनकी पत्नी की गम्भीर रूप से घायल हो गई और खून से लहूलुहान हो गई, तब तक अज्ञात चोर छत के टावर से निकलकर भाग गया। घटना के बाद प्रार्थी ने अपनी पत्नी को हॉस्पिटल में पहुँचा उपचार कराया और घटना की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई है, जहा उन्होंने एक मोबाईल के चोरी होने और जानलेवा हमला करने की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 394-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा,