कोटा

मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम शक्तिबहरा में मोबाइल वापस मांगने को लेकर जीजा-साले के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान जीजा ने समोसा बनाने के लिए कढ़ाही में रखा गर्म तेल साले के चेहरे और सिर पर डाल दिया। घटना में युवक झुलस गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शक्तिबहरा बांधपारा निवासी दुर्गेश कुमार कोल राजमिस्त्री का काम करता है। करीब दो सप्ताह पहले उसने अपना रेडमी कंपनी का मोबाइल अपने जीजा नारायण कोल को चलाने के लिए दिया था। 29 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे दुर्गेश मोबाइल वापस लेने के लिए ग्राम शक्तिबहरा बांध के पास स्थित नारायण के होटल पहुंचा। उस समय नारायण होटल में समोसा बना रहा था। दुर्गेश ने जब अपना मोबाइल वापस मांगा तो नारायण ने उसके शराब के नशे में होने और होटल में हल्ला करने की बात कहते हुए बाद में आने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि नारायण ने गाली-गलौज करते हुए समोसा बनाने वाली कढ़ाही का गर्म तेल दुर्गेश के चेहरे के बाईं ओर और सिर पर डाल दिया। गर्म तेल से दुर्गेश के चेहरे, सिर, गाल और नाक में जलन हुई तथा नाक और दाहिनी आंख के नीचे की त्वचा झुलस गई। शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने नारायण कोल के खिलाफ धारा 118(1) और 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी