मस्तूरी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की सड़क किनारे मिली लाश, तीन दिनों से घर से था लापता….पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी के बंजरखार में युवक की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली है। बीते दिनों 13 जनवरी को घर से बिना बताए निकले युवक की खेत के समीप लाश मिली है वही पास ही उसकी गाड़ी भी खड़ी मिली है। मृतक ग्राम बेलटुकरी का निवासी बताया जा रहा है जो जिला कोर्ट में चपरासी के पद पर कार्य कर रहा था।

शुक्रवार की सुबह 11 बजे के आसपास ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, जिसे ग्रामीण कोई आदमी सो रहा है ऐसा मान रहे थे, पास जाकर देखा तो युवक की मृत्यु हो चुकी थी मृतक आदतन शराबी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे में वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरते समय गिर गया होगा और चोट आने से मृत्यु हो गई होगी,

फिलहाल मस्तूरी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है,

जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पायेगा की मृत्यु अत्यधिक शराब सेवन से हुआ है या कोई और वजह है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज...